Recent News

Breaking News

झाड़ियों में बम विस्फोट से पांच बच्चे घायल

bombभागलपुर। झाड़ियों में छिपाकर रखे गए बम में धमाका होने से शनिवार को पांच बच्चे घायल हो गए। यह घटना जिले के बरारी थाना अंतर्गत कटहलबाड़ी मुहल्ले में हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि इस हादसे में घायल बच्चों को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलने के क्रम में इन बच्चों का गेंद झाड़ियों में चला गया । गेंद खोजने जब वे वहां गए तो वहां असामाजिक तत्वों द्वारा छिपाकर रखे गये बम में अचानक धमाका हो गया जिससे पांच बच्चे घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

No comments