Recent News

Breaking News

बिहार में किसी गठबंधन में नहीं रहेगी आप

vandana kumariमुजफ्फरपुर। पारिवारिक यात्रा पर बिहार पहुंचीं दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष वंदना कुमारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी यहां जनता परिवार के महागठबंधन में शामिल नहीं होगी। सबकुछ अनुकूल रहा तभी चुनाव मैदान में उतरेगी, वरना संगठन की मजबूती में ताकत लगाई जाएगी। संगठन मजबूती के लिए बिहार में भी दिल्ली मॉडल को आजमाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बिल्कुल नए सिरे से संगठन को तैयार किया जाएगा। स्थिति अनुकूल दिखी तो विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे, वरना इससे दूर ही रहेंगे। यदि चुनाव में उतरे तो किसी से गठबंधन के बजाए अकेले प्रदर्शन करेंगे। यहां ह्लआपह्ल की तैयारी शुरू है और इसी कड़ी में दिल्ली के विधायक संजीव झा को बिहार का संगठन प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पूरी टीम एक-एक बूथ तक संगठन को मजबूत करने में ताकत लगाएगी। हम राजनीति करने नहीं, बल्कि इसका स्वरूप बदलने आए हैं।

No comments