Recent News

Breaking News

भाभी से थे अवैध रिश्ते, विरोध पर जिंदा जलाया

rapeबिहारशरीफ। बिहार के बिहारशरीफ जिले के रहुई थाना क्षेत्र के निजाय गांव मे एसटीएफ के जवान द्वारा अपने घर वालों के सहयोग से पत्नी की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण मृतका द्वारा पति के अवैध संबंध का विरोध करना बताया जा रहा है। मृतिका के भाई नूरसराय थाना क्षेत्र के गनपुरा निवासी सिंकू कुमार ने बताया कि वर्ष 2009 मे उसकी बहन मालती की शादी महेश यादव के साथ हुई थी। उसे दो बच्चा भी है। महेश बिहार एसटीएफ का जवान है। उसने बताया कि उसके बहनोई का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है, जिसका उसकी बहन हमेशा विरोध किया करती थी। इस बात को लेकर ससुराल मे उसे प्रताड़ित भी किया जा रहा था। उसने बताया कि शनिवार की सुबह उसके बहनोई ने उसे फोन कर बताया कि गैस पर खाना बनाने के दौरान उसकी बहन जल गई है, जबकि मालती ने इसके पहले ही मायके में फोन कर ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दे दी थी।उसने पति ,ससुर और सास समेत छह लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराया है। रहुई के थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। सभी आरोपी घर से फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

No comments