फेसबुकिया दोस्त ने हड़प लिए 21 हजार
गोपालगंज : फेसबुक पर विदेशी दोस्त ने 21 हजार पांच सौ रुपए हड़प लिए हैं. पीड़ित दोेस्त ने विदेशी मित्र सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पटेल इंजीनियरिंग, कटेया में कार्यरत शौनिकदता ने अपने विदेशी मित्र इंग्लैंड के विलियम जैक्सन सहित दिल्ली की रेश्मा के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित का कहना है कि पार्सल में सामान भेजने के नाम पर विदेशी दोस्तों ने पैसा लिया था.
No comments