Recent News

Breaking News

पैसा दोगुना करने के नाम पर एक लाख रुपए ठगे

note in indian curency
पटना। पैसा दोगुना करने के नाम पर एक लाख दस हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। जक्कनपुर की महिला ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे बैंक में पैसा जमा करना था, लेकिन उसके पास खाता नहीं था। आरोपित से उसने बैंक खाता खुलवाने का आग्रह किया। इस पर आरोपित ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनी से उसकी बात हुई है, पांच साल में पैसा दोगुना हो जाएगा। झांसे में आकर उसने पैसे दे दिए। महिला का कहना है कि जमा किए गए पैसे का उसे बिल नहीं मिला। इस पर उसे शक हुआ। जब उसने आरोपित से बिल मांगा, तो उसने इनकार कर दिया। बहाना बनाने लगा। कभी खुद को दिल्ली तो कभी ससुराल में बताता। पीडित का कहना है कि अगर पैसे जमा नहीं किए तो उसका पैसा वापस मिलना चाहिए।

No comments