Recent News

Breaking News

नकल वाली मैट्रिक परीक्षा में फेल, लगाई फांसी

sucideकिशनगंंज। बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज गर्ल्स स्कूल की एक छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में असफल हो जाने पर कल रात अपने घर के समीप एक पेड़ पर रस्सी बांध कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। बहादुरगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि मृतक छात्रा का नाम सोनी कुमारी :15: है और वह चंदेवार गांव निवासी दिवंगत शिवलाल सिंह की पुत्री थी। उन्होंने बताया कि मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

No comments