Recent News

Breaking News

हम के पांच उम्मीदवारों का विरोध करेगी लोजपा

ljp_bigपटना। आगामी सितंबर-अक्तूबर में संभावित बिहार विधानसभा को लेकर भाजपा नीत राजग गठबंधन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) के पांच वर्तमान और पूर्व विधायकों का लोजपा का विरोध करना राजग खेमे दरार की ओर इंगित करता है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हम जदयू के बागी विधायक और पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के दो पुत्रों अजय प्रताप (जमुई) और सुमित कुमार सिंह (चकाई), जदयू से निष्कासित विधायक राजू सिंह (साहेबगंज) और अजित कुमार (कांटी) के अलावा टेकारी से जदयू विधायक अनिल कुमार का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने इस बारे में लोजपा के निर्णय से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को अवगत करा दिया है।
पारस ने कहा कि जदयू के पूर्व और वर्तमान इन पांच विधायकों जिनमें से कुछ ने पूर्व में लोजपा छोड दिया था, हम इनके खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करेंंगे। वर्ष 2005 में लोजपा को तोडकर एक दर्जन से अधिक विधायकों को तोडकर समता पार्टी में शामिल होने वाले नरेंद्र सिंह के बारे में पूछे पर लोजपा सुप्रीमो से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर पारस ने जो कुछ कहा है उसमें उनके लिए कहने की गुंजाइश नहीं है। लोजपा ने अगामी सितंबर-अक्तूबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू नीत धर्मनिरपेक्ष गठबंधन को पराजित करने और राजग नीत गठबंधन की जीत की संभावना को बढाने के उद्देश्य से पूर्व में मांझी के मोर्चे हम (सेक्युलर) के राजग में शामिल होने की प्रशंसा की थी।

No comments