Recent News

Breaking News

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बंधकों को छोड़ कर झारखंड भागे नक्सली

naksaliनवादा। बिहार के नवादा जिला के बुद्ध पहाड़ जंगल इलाके में शरण लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के करीब 50 सशस्त्र सदस्य पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान अपने दो बंधकों को छोड़कर झारखंड के जंगली इलाकों में भाग गए। माओवादियों ने एक ग्रामीण को गोली मारने के बाद इन दोनों को बंधक बना लिया था। पुलिस अधीक्षक परवेज अख्तर ने बताया कि दो अन्य लोगों जिन्हें माओवादियों ने बंधक बना लिया था उन्हें छोड़ कर वे पड़ोसी राज्य झारखंड के सतगामा जंगली इलाके की ओर भाग गए। इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दे दी गयी है।    उन्होंने बताया कि माओवादियों द्वारा गोली मारकर जख्मी किए गए व्यक्ति कुक्कू मोची को जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अख्तर ने बताया कि माओवादियों के साथ आज सुबह शुरू हुआ मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चला। माओवादियों द्वारा मुठभेड़ में इस्तेमाल की गयी एक सेल्फ लोडिंग राईफल भी बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि माओवादियों ने अपनी सबजोनल बैठक के मद्देनजर गत 20 जून से बुद्ध पहाड़ जंगली इलाके में ग्रामीणों के प्रवेश पर रोक लगा दिया था।    माओवादियों ने जंगल में जलावन के लिए लकड़ी इकठ्ठा करने गए लोगों में एक को गोली मारने के साथ दो अन्य लोगों को बंधक बना लिये जाने की सूचना मिलने पर जब सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम आज सुबह रूपउच्च् थाना अंतर्गत लावाडीह गांव पहुंची तो माओवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

No comments