Recent News

Breaking News

हथुआ में टिकट की टकटकी, भोरे में विधायक के खिलाफ लामबंदी

bihar electionहरे कृष्ण राय, गोपालगंज।
गोपालगंज का हथुआ विधनसभा क्षेत्र महत्वपूर्ण है। यहां से वर्तमान में जदयू के रामसेवक सिंह विधयक हैं। राजद के टिकट पर चुनाव लड़े राजेश सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ए गत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। ए पूर्व विधयक स्व. प्रभुदयाल सिंह के भतीजे हैं। ए भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार हैं। इनके अलावा भाजपा के विनोद कुमार सिंह, कृष्णा शाही, ब्रजनंदन जायसवाल, मकसूदन सिंह कुशवाहा समेत क रीब दर्जनभर से ज्यादा लोग भाजपा टिकट के उम्मीदवार हैं। इनका कथन है कि पार्टी की वर्षों से सेवा उन्होंने की है इसलिए टिकट भी उन्हें ही मिलना चाहिए। कोईरी बहुल इस चुनाव क्षेत्र पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भी दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां से दिल्ली के बिल्डर व गोपालगंज के बृजकिशोर सिंह भी टिकट की चाह में हैं। इसके अलावा स्व.प्रभुदयाल सिंह के खानदान से संबंद्ध रखने वाली श्रीमती वंदना कुशवाहा भी हथुआ विधानसभा से टिकट के लिए जोर अजमाइश में हैं। वंदना कुशवाहा का कहना है कि वह किसी खानदान के नाम पर नहीं बल्कि पार्टी की एक कार्यकर्ता की हैसियत से टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। वहीं कृष्णा शाही भाजपा जदयू गठबंधन टूटने के बाद से क्षेत्र में काफी सक्रिय हुए हैं। पटना में वरिष्ठ नेताओं के यहां लॉबिंग कर रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध कर लौटे हैं।
कौन जीतेगा भोरे से
जिले का छठा विधनसभा चुनाव क्षेत्र है भोरे (सुरक्षित)। यहां से भाजपा के डा. इंद्रदेव मांझी विधयक हैं। गत विधनसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े अनिल राम दूसरे स्थान पर रहे। गत लोकसभा चुनाव में अनिल कुमार जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े तथा पराजित हुए। राजद से बचन दास चुनाव लड़े तथा वे तीसरे स्थान पर रहे थे। पांच दलों के विलय से बनने वाले नए दल की ओर से अनिल कुमार, बचन दास के अलावा ललन मांझी जो जदयू के पुराने कार्यकर्ता हैं तथा क्षेत्र में बराबर सक्रिय रहते हैं टिकट के प्रबल दावेदार हैं। युवा नेता सत्यजीत राम भी यहां भाजपा से टिकट के लिए काफी सक्रिय दिख रहे हैं। भाजपा में नए नवेले सुदामा माझी भी लगे हुए हैं।

No comments