Recent News

Breaking News

खेत-घर बेच कर खर्च किए 50 लाख, टिकट नहीं मिला तो पुका फार कर रोए नेताजी

rlsp-east champaran Ashok gupta narkatiyaganjनई दिल्ली।  बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले टिकट नहीं मिलने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आज पूर्वी चंपारण के नरकटियागंज विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर राष्ट्रीय लोक समता पाटी (RLSP) के नेता अशोक गुप्ता एक प्रेस कॉन्?फ्रेंस में रोने लगे। गुप्ता ने पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद अशोक गुप्ता एक घंटे तक रोते रहे। गुप्ता ने मीडिया से कहा कि मैं बर्बाद हो गया, घर बेच कर 50 लाख रुपए पार्टी के लिए खर्च किए थे।
नटकरियागंज से राष्ट्रीय लोक समता पाटी ने उपेंद्र कुशवाहा के समधी संत सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। गुप्ता ने कहा कि मैंने उपेंद्र कुशवाहा पर विश्वास किया था, लेकिन उन्होंने मेरे साथ धोखा किया है। गुप्ता के मुताबिक, इस सीट से 1990 से 2015 तक सिर्फ वैश्य उम्मीदवार ही जीता है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात भी कही। अशोक गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए 50 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किया और इसके लिए उन्हें अपना घर और खेत बेचना पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी गुप्ता करीब एक घंटा तक रोते ही रहे। इससे दुखी गुप्ता ने रोते हुए बताया- मेरी पत्नी मना कर रही थी कि घर मत बेचिए, लेकिन मैंने कुशवाहा पर विश्वास किया। आज उन्होंने मेरे साथ धोखा किया है। गुप्ता ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और अरुण सिंह ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था, लेकिन लिस्ट से उनका नाम नहीं है। गुप्ता के हंगामे के बाद उपेंद्र कुशवाहा गुप्ता को लालू प्रसाद यादव का एजेंट बताया। कुशवाहा ने कहा कि लालू ऐसा करवाते रहते हैं। हंगामा करने वाला व्यक्ति लालू जी का ही एजेंट है।Upendra Kushwaha addresses press conferenceUpendra Kushwaha addresses press conference

No comments