Recent News

Breaking News

शर्मसार हुआ बिहार, आठ साल की बच्ची का गैंगरेप के बाद तेजाब डाल कर मारा

purniya acid attack after rap biharपूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में घटी एक घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। बिहार में कुछ हैवानों ने आठ साल की बच्ची को ऐसी मौत मारा, कि सुनकर रूह कांप उठे। दरिंदों ने पहले तो मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके शरीर पर तेजाब फेंक कर उसे मौत की नींद सुला दिया।
विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन करने गई एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानों ने पहले तो हैवानियत की, फिर भेद खुलने के डर से उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटना नगर थाना इलाके के इटावा गांव की है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आठ वर्षीय बच्ची गांववालों के साथ महेशवा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन करने गई थी। गांववाले तो वापस लौट आए, लेकिन लड़की वहीं रह गई।
नाबालिग लड़की के देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवारवालों ने तलाश शुरू की, तो दूसरे दिन महेशवा घाट के बांसबिट्टी में शव बरामद हुआ। हत्या इतनी बेरहमी से की हुई थी कि शव की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस के अनुसार बच्ची के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया, उसके बाद मारपीट की गई। इस से भी जब चैन न मिला, तो बच्ची को तड़पाने के लिए गुप्तांग समेत पूरे जिस्म पर तेजाब फेंका गया। फिलहाल पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments